खबर बाज न्यूज़

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं


त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित.....

जगदलपुर में जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में स्थित 'आस्था' कक्ष में सोमवार को साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया, जहाँ कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। इस जनदर्शन में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से राजस्व, विकास कार्यों और व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित थे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के आधार पर मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
जनदर्शन के दौरान आवेदकों ने विविध प्रकार की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। इनमें प्रमुख रूप से राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार बंदोबस्त, आपसी सहमति से भूमि की अदला-बदली और लंबे समय से लंबित भूमि विवादों के निराकरण की मांग की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post