खबर बाज न्यूज़

गरियाबंद पुलिस ने 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

गरियाबंद/छुरा- गरियाबंद जिले के छुरा थाना पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से गांजा छुपा कर रखा है और गांजा  को बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी छुरा द्वारा विशेष पुलिस टीम तैयार कर घटना स्थल पहुच कर रेड कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपी थनेश्वर ध्रुव पिता स्व. मयाराम ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गादीकोट छुरा थाना छुरा के घर बाड़ी से अवैध रूप से रखे 1 किलो 500 ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 75हजार रूपये है पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है। 

छुरा थाना  पुलिस द्वारा एनडीपीएस्ट एक्ट के तहत आरोपी थनेश्वर ध्रुव के विरूद्ध आप्रधान कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पेश किया गया।

इस कार्यवाही में थाना छुरा पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post