रायपुर - वंदे भारत एक्सप्रेस के AC - 2 कोच में गांजा तस्करी करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान नीलम राठौर और रीना वर्मा के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र की रहने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों विशाखापट्टनम से करीब 24 किलो गांजा लेकर आ रही थीं, जिसकी कीमत लगभग 3 से 4 लाख रुपये आंकी गई है।
तस्करी के लिए गांजे को ट्रॉली बैग में इस तरह छिपाया गया था कि वह सामान्य सामान जैसा लगे।
NCB और RPF की संयुक्त कार्रवाई में जब बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें सिर्फ गांजा ही मिला। इस खुलासे के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए।
Post a Comment