खबर बाज न्यूज़

चावल उत्सव

जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम के मुख्य आतिथ्य एवं सरपंच अमृत नाग जी की अध्यक्षता में चावल उत्सव मनाया गया।

आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सेमरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान बिरगुड़ी क्रमांक 4032 में शासन के निर्देशानुसार ग्राम वासियों एवं कार्ड धारकों की उपस्थिति में चांवल उत्सव,क्षेत्र के युवा आदिवासी नेता एवं जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम जी के मुख्य आतिथ्य एवं सरपंच अमृत नाग जी की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया।

उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत बिरगुडी के पंचायत सदस्य, दुर्गेश समुद्र, विजय घुड़ैसी, अनिल नाग, डोमार साहु, डॉ निर्मलकार जी श्री सोमेश घुड़ैशी, सलीम मेमन,हेमनाथ बोर्घरिया, सुनील लहरे, ग्राम की माताएं युवा साथी उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post