देवभोग - आंगनबाड़ी केंद्रों में इस बार सभी लाभार्थियों को पोषाहार वितरण अब चेहरा प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रत्येक लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य कराया जा रहा हैं , लेकिन तकनीकि खामियों के चलते लाभार्थियों का फेश प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा हैं। जिसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों को पोषाहार वितरण नहीं हो रहा हैं।
महीने खत्म हुए दूसरा माह शुरु हो चूका फिर भी अब तक पूरा पुरा पोषाहार वितरण नहीं हो पाया है। इसकी जानकारी डीपीओ ने सभी सीडीपीओ को जल्द से जल्द फेश प्रमाणीकरण करने को निर्देश दी हैं।
देवभोग ब्लॉक अन्तर्गत कुल 221 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रही हैं। इस सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजिकृत सभी गर्भवती महिला व धात्री महिला के अलावा बच्चों को भी पोषाहार वितरण करना है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 4605 पंजीकृत लाभार्थियों का फेश प्रमाणीकरण हो चूका हैं और वर्तमान में कुल 4690 लाभार्थियों का पंजीकृत होना हैं।
शासन के निर्देशानुसार सभी लाभार्थियों का अब चेहरा प्रमाणीकरण कराया जा रहा हैं, अब बिना चेहरा प्रमाणीकरण के किसी भी लाभार्थियों को पोषाहार नहीं दिया जाएगा। इसकी जानकारी के लिए पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से निगरानी कि जा रही हैं।
बात दें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलने वाले पोषाहार को लेकर आए दिन सावल उठाए जा रहें है। यह भी लोगों का कहना हैं कि देवभोग ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा शत प्रतिशत पोषाहार वितरण नहीं किया करते।
इस संबंध मे परियोजना अधिकारी मनीष का कहना हैं कि टेक होम राशन (टीएचआर) के तहत् गर्भवती महिला, शिशु माताओं को फेश प्रमाणीकरण के पश्चात राशन मिलता हैं, तकनीकी त्रुटी के चलते कहीं कहीं समस्या है, इसका समीक्षा किया जा रहा हैं और आने वाले समय में इसे शत प्रतिशत पूरा कर लिया जायेगा।
Post a Comment