सुकमा - सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा जिला सुकमा अंतर्गत सेभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है,इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुखबिर से मिले सुचना के आधार पर जिला सुकमा की विशेष पुलिस टीम द्वारा कोंटा स्थित आर एस एन लॉज में अवैध जुआ की सूचना पर विधिवत रेड कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय जुआड़ीयों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ने में बड़ी सफ़लता मिली है।
मामले में दिनांक 22.03.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोंटा स्थित आर.एस.एन. लॉज के कमरे में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसे का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला सुकमा पुलिस की विशेष टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
रेड कार्यवाही के दौरान कुल 22 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों एवं फड़ से कुल ₹2,00,400/- (दो लाख चार सौ रुपये) नगद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त मौके से 122 गड्डी ताश पत्ती, 108 खुले पत्ते, 18 मोबाइल फोन, 02 पेन, एक रजिस्टर, एक चादर, एक चार पहिया वाहन सेल्टास, एक स्कूटी सहित अन्य सामग्री जप्त की गई। जप्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹11,50,400/- है।
पकड़े गए आरोपी में अधिकांश तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्य के निवासी हैं, जो आर.एस.एन. लॉज में लॉज मालिक सहित एकत्रित होकर ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे थे। पुलिस द्वारा मौके पर ही सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना कोंटा में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जिला पुलिस सुकमा द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम-पता विवरण
1. (लॉज मालिक) आर. मुरली पिता सत्यनारायण, निवासी पुराना बस स्टैंड कोंटा, थाना कोंटा, जिला सुकमा (छ.ग.)
2. के.सी. शेखर पिता जयराम, निवासी श्रीनगर कॉलोनी, कोत्तागुडेम, थाना कोत्तागुडेम, जिला कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
3. एम. रामकृष्णा पिता नरसिंहाराव, निवासी कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश)
4. पी. सत्तीबाबू पिता सोमा राजू, निवासी एलसी रेड्डी पल्ले, पिनपाका मंडल, जिला कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
5. देशु राजेश पिता सीतारामांजनेलु, निवासी 5/1/48/A भद्राचलम, थाना भद्राचलम, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
6. सी.एच. प्रताप पिता वेंकट रामैया, निवासी पंचायत ऑफिस के पास, कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश)
7. एच. रामू पिता राजू, निवासी बस स्टैंड कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश)
8. बाला वेंकटेश्वर राव पिता नरसैया, निवासी भगवंदास कॉलोनी, भद्राचलम, थाना भद्राचलम, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
9. के. मुरली कृष्णा पिता श्रीरामुडी, निवासी बस स्टैंड के पास कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश)
10. रामकृष्णा रेड्डी पिता नारायण रेड्डी, निवासी सारापाका, बुरगमपाड मंडल, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
11. जी. श्रीनु पिता जी. रामू, निवासी गोल्लागट्टा, एटापाका मंडल, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश)
12. के. साई बाबू पिता नीलैया, निवासी टेकलबोरा कॉलेज रोड, कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश)
13. चलपति राव पिता चिरंजीवी, निवासी चिंतूर, थाना चिंतूर, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश)
14. सय्यद इकबाल पिता जाफर, निवासी चेरला पोस्ट, चेरला मंडल, थाना चेरला, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
15. पी. नरसिंहाराव पिता प्रकाश राव, निवासी तलाडा, थाना तलाडा, जिला खम्मम (तेलंगाना)
16. पी. श्रीनिवास पिता वेंकय्या, निवासी नरसिंहरावपेट, थाना तलाडा, जिला खम्मम (तेलंगाना)
17. शेख महबूब अली पिता हुसैन, निवासी तलाडा, थाना तलाडा, जिला खम्मम (तेलंगाना)
18. एस. श्रीनिवास प्रसाद पिता कोण्डलराव, निवासी कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश)
19. कांता राव पिता रामू, निवासी चिंतूर, थाना चिंतूर, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश)
20. टी. बाबजी पिता रामबाबू, निवासी जगदीश कॉलोनी, भद्राचलम, थाना भद्राचलम, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
21. नरसा रेड्डी पिता वेंकटेश रेड्डी, निवासी यूबी रोड, भद्राचलम, थाना बुरगमपाड, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
22. बी. नंदू पिता श्रीनिवास, निवासी इलंदु, थाना इलंदु, जिला कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
Post a Comment