धमतरी/नगरी- गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी के तत्वावधान में तहसील स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का भव्य शुभारंभ दिन शनिवार को ग्राम बांधा में पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पेन शक्तियों की सेवा अर्जी एवं गोंडवाना के सप्तरंगी ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपक्षेत्रीय अध्यक्ष मयाराम नागवंशी ने सम्मेलन के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्मेलन में समाज की परंपराओं, संस्कृति, शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों चर्चा परिचर्चा होता है और समाज हित में अनेक निर्णय लिए जाते है।इस दिन मध्य रात्रि तक सामाजिक हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
द्वितीदिवस रविवार को में आराध्य देवी देवताओ का विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया सामाजिक कलाकारों, छोटे बच्चों के द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। बड़ी संख्या में आदिवासी वेशभूषा में लोग दिखाई दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि समाज को एकजुट रहकर हर गतिविधि में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा को विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि जब समाज शिक्षित होगा, तभी वह प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ सकेगा।
पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है, लेकिन युवाओं को नशे से दूर रखना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नशे की बुराइयों से बचाएं और उन्हें शिक्षित बनाकर समाज को सशक्त करें। साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म, कानून और सामाजिक मूल्यों की सही जानकारी से ही समाज को सही दिशा मिल सकती है।
जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव ने कहा कि जनजातीय समाज अपनी संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है और आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग समाज, क्षेत्र और देश के विकास में करें। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही जीवन में सही निर्णय ले सकता है और अवसरों का बेहतर उपयोग कर सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं और आरक्षण व्यवस्था के माध्यम से जनजातीय समाज को निरंतर अवसर मिल रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा ने कहा कि समाज के युवाओं को नशा से दूर रहने की आवश्यकता है तभी समाज आगे बढ़कर विकास करेगा। महासभा को पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा,जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम,डोमार सिंहधुव, रमतू नेताम,मोहन सिंह कुर्रू, जोहन नेताम, हरक मंडावी,संजू नेताम, बलराम सोरी, साधु राम नेताम, वेदप्रकाश मंडावी, सतरूपा तमोवंशी सहित अनेक सामाजिकपदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों ने संबोधित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अंबिका मरकाम गोंडवाना समाज सेवा समिति के तहसील अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, रामप्रसाद मरकाम, शुकंतला ठाकुर, बिंदा नेताम, प्रमोद कंजाम जनपद सदस्य,डोमार सिंह ध्रुव मीडिया प्रभारी,सुरेंद्र नेताम,हरक मंडावी, कलावती मरकाम, सतरूपा तमोवंशी, वेदप्रकाश मंडावी,ग्रामपटेल नरसिंह मरकाम,बुधराम नेताम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायतों के सरपंचों में रमेश मंडावी,मानकी कुंजाम ,मोनिका मंडावी लोकेश्वरी नेताम , रामेश्वर मरकाम , उत्तम नेताम एवं राधिका नेताम की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र नेताम, रैन सिंह नेताम ,बुधराम नेताम नेकिया।इस अवसर पर सामाजिक पदाधिकारी जोहर लाल चंद्रवंशी,जितेंद्रवीर कुंजाम,भगवान सिंह नेताम, पीला राम कोर्राम,शत्रुघ्न साक्षी,पिंगल गोटा,राजू कावड़े, सोनाराम नेताम बंशीलालसोरी शिवलाल नेताम, हीरा मरकाम, बालाराम मंडावी,बिछल मरकाम,द्वारूराम मरकाम,राजेश समरथ,संतोष नेताम,रामजीनेताम,सुखराम मरकाम,दिनेश मंडावी,पोखन नेताम,राजेश मरकाम, श्यामसुंदर नेताम, रामकुमार समरथ, बिसाली ध्रुव,राजाराम मंडावी,जलसिंह सोरी,बलराम सोरी, गंगा राम नेताम, बीरन नेताम,मीना नेताम,बिमला मरकाम,रामकुंवर मंडावी,फुलेश्वरी नेताम,प्रभा नेताम,सत्यवती नेताम,जलबती नागेश, तामेश्वरी मरकाम ,नीरा साक्षी,रवि मरकाम, श्यामसुंदर नेताम,शामिल हुए इस तरह इस भव्य आयोजन में नगरी क्षेत्र के दो सौ पचास से अधिक गांवों के दस हजार से अधिक सामाजिक जन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।अंत में सम्मेलन का समापन सप्तरंगी गोंडीध्वज अवरोहण कर विशाल सामूहिक नृत्य रेलापाटा कर किया गया।
Post a Comment