खबर बाज न्यूज़

नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


कांकेर - थाना चारामा पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग से अपहरण एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रार्थी द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है।जिसकी रिपोर्ट पर थाना चारामा में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर उसके कथन लिए गए, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई जिसके बाद तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन पुणे (महाराष्ट्र) में मिला। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा उर्फ नीलेश (उम्र 20 वर्ष)
निवासी ग्राम बाहरी, थाना सीधी, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post