गरियाबंद - थाना मैनपुर के दो अलग-अलग प्रकरणों में दिगर प्रांत उडीसा से अवैध रूप से गांजा बिक्री कर मध्य प्रदेश ले जाने के लिए तस्कर मोटर सायकल में परिवहन कर रखे थे।
जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी मैनपुर ने पुलिस टीम गठीत कर दो अलग-अलग घटना स्थलों में रेड कार्यवाही के लिए टीम रवाना किया गया।
पहला मामला
ग्राम झरियाबाहरा से नगरी जाने वाली मुख्य मार्ग पर एक प्लसर मोटर सायकल जिसके नम्बर प्लेट में 302 SARJAN LOH RR लिखा हुआ था जिसमें दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ उड़ीसा से खरीद कर ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा झरियाबहारा नाका के पास रेड कार्यवाही कर संदेही आरोपियों को रोक कर नाम पता पुछने पर सरजन कुमार विश्वकर्मा पिता देवबक्ष उर्फ देवकरन उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड नं0 20 सेवांस पोस्ट गीलाखेड़ी थाना कुरावर जिला राजगढ़(म0प्र0) एवं दिलीप बारोड़ पिता भेरू सिंह उम्र 45 वर्ष साकिन डाबली थाना लसुड़लिया जिला इंदौर (म.प्र.) का रहने वाला बताया।
आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल प्लसर में परिवहन करते 14.075 किलो ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया। गांजा कीमती लगभग 7 लाख 3 हजार 750 रूपये एवं घटना में उपयोग मोटर सायकल पपल्सर कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये कुल जुमला 8 लाख 53 हजार 750 रूपये को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया।
दूसरा मामला
सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मैनपुरकला मोड़ बुढ़ा देव मंदिर के पास मेन रोड नेशनल हाईवे से उडीसा प्रांत से अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान एक बाजाज कंपनी का प्लसर मोटर सायकल क्रमांक एमपी.-37 जेड.जे-1033 को रोककर पुछताछ करने पर संदेही आरोपी अपना नाम 03) अंकुर पिता ठाकुर प्रसाद 22 वर्ष साकिन गिलाखेड़ी थाना कुरावर जिला राजगढ (म.प्र.) बताया जिसकी तलाशी लेने पर 4 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा कीमती 2 लाख 25 हजार रूपये एवं घटना में उपयोग मोटर सायकल पल्सर कीमती 1 लाख 50 हजार कुल 3 लाख 75 हजार रूपये का अवैध गांजा एवं मोटर सायकल पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया।आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आरोपी सरजन कुमार विश्वकर्मा 02) दिलीप बारोड, अंकुर के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Post a Comment