कोंडागांव/माकड़ी- माकड़ी के काटागांव में मावली देव मेला चल रहा है जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।मेले में मधुमक्खी के हमले से लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं।सभी घायलों को उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र काटागांव में भर्ती कराया गया।जिसमें पांच लोगों पर मधुमक्खीयों ने गंभीर रूप से हमला किया है।
बता दे सरपंच मोती राम मरकाम घायलों का हाल पूछने हॉस्पिटल पहुंचे हुए थे। वहीं डॉक्टर ने कहा मरीजो की स्थिति बिगड़ने पर मांकड़ी स्वास्थ्य केंद्र रीफर किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शाम 4 बजे का बताया जा रहा है।मेले में ग्रामीण और शहरी लोगों की भीड़ लगी हुई थी।इसी बीच अचानक मधुमक्खियों का झुंड मेले में लोगों को डंक मारना शुरू कर दिया,जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई।सभी अपने आप को बचाने हाथों से मधुमक्खियों को दूर करने का प्रयास करते रहे, परंतु उन्हें मधुमक्खियों ने कई जगह डंक मार दिए।वहीं मधुमक्खियों के हमले से मेले में भी भगदड़ की स्थिति मच गई।
देखें वीडियो
Post a Comment