खबर बाज न्यूज़

धोखाधड़ी कर ट्रक हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

 
कांकेर - अंतागढ़ पुलिस ने ठगी के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के जिला चंद्रपुर से गिरफ्तार किया है।
बता दें  साबिर अली पिता सिराजुद्दीन सैय्यद, उम्र 40 वर्ष जो अंतागढ़ का निवासी है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी चरण कुमार (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम पुजारीपारा, जिला कोंडागांव, एक मेहनतकश युवक है,जिसने वर्ष 2024 में अपनी मेहनत की कमाई से अशोक लीलैंड ट्रक (CG-04-MZ-3560) फाइनेंस पर खरीदा था जिससे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। प्रार्थी चरण की दिसंबर 2024 में अंतागढ़ बस स्टैंड पर मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को बड़ा परिवहन व्यवसायी बताते हुए ट्रक को 6 माह के लिए किराए पर लेने का प्रस्ताव दिया और प्रतिमाह 1 लाख 20 हजार रूपये देने का लालच दिया।जिसके बाद दिनांक 27 जनवरी 2025 को नोटरी के माध्यम से अनुबंध कर ट्रक आरोपी को सौंप दिया गया। लेकिन आरोपी द्वार न तो एक भी किश्त/किराया दिया जा रहा था न ही तय समय पूरा होने पर ट्रक वापस किया गया।चरण द्वारा बार-बार ट्रक वापस मांगने पर प्रार्थी को डराया धमकाया गया। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर फरार आरोपी को महाराष्ट्र के जिला चंद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

थाना अंतागढ़ में पुलिस द्वारा अपराध कायम कर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।वहीं जांच में आरोपी आदतन अपराधी पाया गया, जिसके विरुद्ध थाना घुग्गुस, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में भी समान प्रकृति का मामला दर्ज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post