खबर बाज न्यूज़

नगरी ब्लॉक में महिलाओं की नई मिसाल: मखाने की खेती में जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू बने प्रेरणा स्रोत

धमतरी/नगरी - नगरी ब्लॉक के ग्राम सांकरा में महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मखाने की खेती की शुरुआत की है। लगभग 100 एकड़ में फैले सिंचाई विभाग के तालाब, जो अब तक केवल निस्तारी के काम आता था, उसे अब स्व-रोजगार के माध्यम में बदला जा रहा है। गांव के 17 महिला स्व सहायता समूहों की करीब 200 महिलाओं ने मिलकर लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में मखाने की खेती शुरू की है।

इस पहल के पीछे जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू की सक्रिय भूमिका और मार्गदर्शन को प्रमुख रूप से देखा जा रहा है। उनके प्रयासों से महिलाओं को संगठित कर इस योजना को धरातल पर उतारा गया, जिससे आज यह कार्य सफलता की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
मखाने के बीज रोपण और पूजन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी इस पहल की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर सरपंच नागेंद्र बोरझा, जनपद सदस्य राजेश गोसाई, प्रेमलता नागवंशी, सुलोचना साहू, गिरवर भंडारी, संजू श्रीमाली सहित ग्राम के प्रमुख नागरिक और महिला स्व सहायता समूह की सदस्याएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

यह पहल न केवल नगरी ब्लॉक की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post