कोंडागांव/माकड़ी - ग्राम देवडोंगर विकासखंड मlकड़ी जिला कोंडागांव के होनहार छात्र अभिषेक मरकाम का नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हुआ है l प्राथमिक शाला देवडोंगर संकुल केंद्र तlरगांव के कक्षा पांचवी के छात्र अभिषेक मरकाम पिता शंकर मरकाम का चयन नवोदय विद्यालय कोंडागांव के लिए हुआ है जो हम सबके लिए गर्व की बात है l इस सफलता के पीछे प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला के सभी शिक्षक का विशेष योगदान रहा lसाथ ही विशेष तौर पर और हमारे परम आदरणीय हेमंत गावरे व्याख्याता का सर्वश्रेष्ठ योगदान रहा है ।
अभिषेक मरकाम का पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान है। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुशासन में सभी में उसका उत्कृष्ट योगदान रहा है और इस खुशी में विद्यालय परिवार देवडोंगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें प्राथमिक शाला प्रधान पाठक देवलाल मरकाम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया और सभी बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कहा ।
हेमंत गावरे व्याख्याता भीरा गांव इस समारोह में अपना उद्बोधन दिए और कहा की एग्जाम के पैटर्न को अगर समझ कर या सिलेबस के अनुरूप अगर मेहनत करते हैं तो निश्चित ही सफलता मिलेगी साथ ही सभी बच्चों को मेहनत लगन लगाकर मेहनत करने को कहा l
माध्यमिक शाला प्रधान पाठक शैलेंद्र गोटी नेअभिषेक मरकाम को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया भविष्य में खूब पढ़ाई करके अपने मंजिल को प्राप्त करें माता-पिता परिवार और गुरुजनों का सम्मान करते हुए आगे बढ़े तो निश्चित तौर पर मंजिल प्राप्त होगा l कार्यक्रम को संचालन डुमेश्वर नगारची शिक्षक ने किया ।
इस अवसर पर देवलाल मरकाम, शैलेंद्र गोटी, हेमंत गावरे, राम प्रसाद मरकाम, मेहुल कुमार साहू, शीला नेताम, जय सिंह मरकाम, शंकर मरकाम, सियाराम और सभी छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।
Post a Comment