खबर बाज न्यूज़

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने नगरी में भव्य संयुक्त फ्लैग मार्च

धमतरी/नगरी - रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पुलिस अधीक्षक धमतरी के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नगरी में भव्य संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बजरंग चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र होते हुए वापस बजरंग चौक तक पहुंच सम्पन्न हुआ।

पुलिस बल द्वारा सघन पैदल मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश है कि अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, चाकूबाजी, शराबखोरी एवं किसी भी असामाजिक गतिविधि पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।वही संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।नगरी नगर में सीसीटीवी निगरानी, रैंडम चेकिंग, पेट्रोलिंग एवं गश्ती दल सक्रिय हैं।होटल, ढाबा एवं लॉज की लगातार जांच की जा रही है।

रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस पूर्णतः अलर्ट है।शोभायात्रा हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर पुलिस बल द्वारा शोभायात्रा मार्गों का स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की नागरिकों से अपील है कि रामनवमी शोभा यात्रा को आपसी प्रेम,भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं।चाकू बाजी,अड्डेबाजी असमाजिक तत्वों एवं सार्वजनिक अशांति से दूर रहें।सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

फ्लैग मार्च के दौरान एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी,तहसीलदार नगरी चुम्मन लाल ध्रुव,थाना प्रभारी नगरी चक्रधर बाघ,मेचका प्रभारी अरूण साहू,दुगली प्रभारी रामकिशन मरकाम,समस्त पुलिस बल,अधिकारी,कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देखें वीडियो


Post a Comment

Previous Post Next Post