खबर बाज न्यूज़

हनुमान जयंती पर मांकड़ी ब्लॉक में पूजा-अर्चना के साथ 108 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत


हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मांकड़ी ब्लॉक में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 108 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। पूजा-अर्चना के बाद एम्बुलेंस को जनसेवा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर भगवान हनुमान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मांकड़ी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एम्बुलेंस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
108 एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से मांकड़ी ब्लॉक सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। दुर्घटना, बीमारी या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में यह सेवा मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होगी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि एम्बुलेंस मिलने से अब गंभीर मरीजों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना आसान होगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयम जनपद उपाध्यक्ष बैसाखू कोर्राम किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र नाग बीजापुर मण्डल अध्यक्ष रूपेंद्र नाग पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्ण पोयम जिला प्रवक्ता चंदन साहू जनपद सदस्य बिरेंद्र प्रधान ग्रामीण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post