खबर बाज न्यूज़

आंधी-तूफान व बारिश ने मचाया तांडव, 218 बटालियन सीआरपीएफ कैंप के बैरको को उड़ाया

सुकमा - दोरनापाल और उसके आसपास के क्षेत्र में शाम 7 बजे के करीब अचानक मौसम ने मिजाज बदला जिसके कारण तेज आंधी और तूफान ने भारी तांडव मचाया, जिससे इन क्षेत्रों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
दोरनापाल के करीब ग्राम पेड़ाकुर्ती में स्थित 218 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्यालय मे शाम अचानक आई तेज बारिश और तूफान ने जवानों व अधिकारियों के बैरक, टॉयलेट रूम, स्टोर और मेन ऑफिस आदि को भारी क्षति पहुंचा है जिससे कैंप के कुछ बैरकों के शेड व दीवार का कुछ हिस्सा तूफान ने उड़ा ले गया। संयोग अच्छा था कि इस दौरान किसी जवान को चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारीगण मौके पर जाकर कैंप का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त संरचनाओं व संभावित नुकसान का जायजा लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post