खबर बाज न्यूज़

एसबीआई नगरी शाखा द्वारा पेंशनरों के लिए जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित

धमतरी/नगरी - भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) नगरी शाखा के प्रबंधक सुलभ गढ़वाल द्वारा आज पेंशन समाज कार्यालय नगरी में पेंशनरों को संबोधित किया गया। बैंक द्वारा आयोजित पेंशनर मिलन समारोह में पेंशनधारकों को बैंकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र, फॉर्म 15G/15H, नॉमिनेशन प्रक्रिया, व्हाट्सएप बैंकिंग, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, एनपीएस, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) एवं पेंशन लोन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
शाखा प्रबंधक गढ़वाल ने डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विशेष जोर देते हुए बताया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज के माध्यम से बैंकिंग जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी ओटीपी, पिन या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।
इस अवसर पर पेंशन समाज के अध्यक्ष रैन लाल देव सहित वरिष्ठ पेंशनरों एवं पदाधिकारियों का श्रीफल, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों ने इस पहल की सराहना की और इसे उपयोगी एवं जानकारीपूर्ण बताया। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post