खबर बाज न्यूज़

चिलचिलाती धूप में अधिकारियों ने किया तेंदूपत्ता संग्रहण का निरीक्षण

रिपोर्टर शिवलाल मरकाम 
कोंडागांव/माकड़ी - भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच विकासखंड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत बालोड में अधिकारियों ने तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। तपती धूप के बावजूद अधिकारियों ने फड़ पहुंचकर तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य, गुणवत्ता, बंडल निर्माण और संग्राहकों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संग्राहकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की मेहनत और आजीविका से जुड़े इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चिलचिलाती धूप में निरीक्षण को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों की सक्रियता की सराहना की। इस दौरान तेंदूपत्ता की गुणवत्ता बनाए रखने, समय पर फड़ में जमा करने तथा शासन के नियमों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने फड़ प्रबंधन और भुगतान व्यवस्था की भी जानकारी ली तथा संबंधित कर्मचारियों को संग्राहकों की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और संग्राहकों में उत्साह देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post