खबर बाज न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर माकड़ी ब्लॉक में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर शिवलाल मरकाम 

माकड़ी (कोंडागांव)
आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर माकड़ी ब्लॉक में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा संजू पोयाम जी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा संजू ग्वाल जी तथा किसान मोर्चा के जिलामंत्री विष्णु कुमार पाण्डेय जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मजदूर वर्ग के योगदान को सराहा गया और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में मजदूरों की अहम भूमिका है और उनके परिश्रम से ही समाज एवं राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। उन्होंने श्रमिकों के हित में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मजदूरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post