खबर बाज न्यूज़

खेती-किसानी के बीच पेट्रोल-डीजल संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

रिपोर्टर शिवलाल मरकाम 
कोंडागांव -माकड़ी क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। खेती-किसानी के सीजन में अचानक बढ़ी भीड़ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ट्रैक्टर, पंप मशीन और खेती से जुड़े अन्य कार्यों के लिए डीजल की आवश्यकता अधिक होने के कारण किसान सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाकर खड़े नजर आए।

पेट्रोल पंपों में बाइक और अन्य वाहनों की लंबी कतार लगी रही, वहीं कई किसान डीजल भरवाने के लिए गैलन और डिब्बे लेकर पहुंचे। घंटों इंतजार के बाद लोगों को ईंधन मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी होने से खेतों का काम प्रभावित हो सकता है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि सिंचाई, जुताई और अन्य कृषि कार्य पूरी तरह डीजल पर निर्भर हैं। ऐसे समय में पेट्रोल पंपों पर भीड़ और ईंधन की कमी जैसी स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि खेती-किसानी का कार्य प्रभावित न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post