खबर बाज न्यूज़

30 श्रद्धालुओं का जत्था भव्य रामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना

धमतरी/नगरी - जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत नगरी से आज 30 श्रद्धालुओं का जत्था भव्य रामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने समस्त श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष बंलजीत छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें अयोध्या धाम में रामलला के भव्य दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर करोड़ों राम भक्तों का सपना साकार किया है।उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया आदरणीय विष्णुदेव साय जी ने रामलला दर्शन यात्रा की शुरुआत कर एक श्रवण कुमार बेटे का कर्तव्य निभाया है। आप सभी बुजुर्गजन एवं युवा साथियों को इस यात्रा की मंगलकामनाएँ।

         मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित बोरझा ने यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर एवं शासन के द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करने का निवेदन किया ।श्रद्धालुओं की इस यात्रा को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश, बैस नगर पंचायत अध्यक्ष बंलजीत छाबड़ा, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, सभापति राजेश नाथ गोसाई पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम महेंद्र नेताम, वरिष्ठ भाजपाई कमल डागा, नागेन्द्र शुक्ला, ह्यूमित लिंजा पार्षद चेलेश्वरी साहू, शंकर देव, देवचरण ध्रुव मोनू साहू दीपक साहू की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
शुभकामनाओं और मंगलकामनाओं के बीच श्रद्धालुओं का जत्था बस द्वारा रायपुर तक एवं रायपुर से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post