धमतरी/नगरी - भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बेलरगांव मनोहरदास मानिकपुरी पर एक महिला ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है।बता दे घटना 3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) की है।पीड़िता ग्राम कसपुर की रहने वाली है जिसने थाना बोराई में शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष (बेलरगांव) द्वारा पानी माँगने के बहाने घर में प्रवेश कर पीछे से आकर शारीरिक रूप से छेड़छाड़ किया गया।महिला के चिल्लाने पर आरोपी अपनी लाल रंग की महिंद्रा TUV गाड़ी में मौके से फरार हो गया।
थाना बोरई में आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज किया गया है।थाना बोराई प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई जारी है।
Post a Comment