दंतेवाड़ा/गीदम - भारतीय किसान संघ जिला दंतेवाड़ा का संगठनात्मक बैठक ग्राम कारली में सम्पन्न हुआ भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री माधो सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर हर गांव गांव में प्रत्येक किसानों को एकजुट होकर शासन प्रशासन के समक्ष रखें तो अवश्य कार्य सफल होगा।
प्रांत मंत्री संगठन मनीष शर्मा ने कहा की किसान संघ सभी गांवों में ग्राम समितियां बनाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करने तथा तहसील समितियों को प्रतिमाह बैठक कर सभी किसानों को जोड़ने की बात कही भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री नवीन शेष ने कहा कि किसानों को किसानी से कैसे लाभ मिले तथा दंतेवाड़ा जैसे जैविक जिले में किसानों का धान का समर्थन मूल्य दोगुना कैसे मिले तथा अन्य जैविक उत्पादों पर भी कैसे मूल्य प्राप्त हो इसे लेकर सभी किसानों को इस पर मंथन कर मांग करनी होगी बैठक में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष मधुसूदन ठाकुर उपाध्यक्ष कमलोचन सेठिया बारसूर तहसील अध्यक्ष विजाराम जुररी दंतेवाड़ा तहसील अध्यक्ष भदरु राम नेताम शैलेश अटामी,सावित्री कश्यप, विजय कश्यप मंगल यादव सहित अन्य गांव से आए किसान मौजूद रहे।
Post a Comment