न्यूज रिपोर्टर __ मोहम्मद उस्मान सैफी
रायपुर/धरसीवां
आज दिनांक 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर धरसिवा विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अड्सेना के सरपंच व ग्रामीणों ने सुशासन दिवस का बहिष्कार कर दिया है।वही शासन के योजना का कोई भी लाभ नहीं मिल पाने से भारी आक्रोश, नाराजगी जताया गया और अपने समस्याओं को व्यक्त करते हुए बताया गया कि हमारे पंचायत में मूलभूत सुविधा का भारी अभाव है।
सारे समस्याओं की शिकायत उच्चस्तरीय अधिकारी को लंबे समय से दिया गया है जिसकी आज तक कोई पूछ परख नहीं है हम सासन से हमारी मूलभूत सुविधा प्रदान करने की विनती करते है और अगर हमे हमारी बात गहराई से नहीं लेने पर सड़क से लेकर सदन तक जल सत्याग्रह करने की बात कही गई।
जल प्रदाय योजना वर्ष 2022 में कार्य प्रारंभ हुआ वो आज तक पूरा ही नहीं हुआ ग्रामीण बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं प्रदेश भर में नल जल योजना का हाल बेहाल प्रशासन मौन।
Post a Comment