गरियाबंद में लगातार पुलिस द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के अवैध परिवहन व खरीदी बिक्री पर कार्यवाही की जा रही है।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।वही थाना अमलीपद द्वारा उड़िसा प्रांत सरगीपानी से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन हेतु ग्राम बीजापदर, कुमहिमाल जंगल के रास्ते ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान 60 कट्टा प्रत्येक में 45 किलो ग्राम की भरती कुल (27 क्विंटल) कीमती 83 हजार 700 रूपये का अवैध धान परिवहन करते बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.24-जे-4141 को थाना अमलीपदर के द्वारा जप्त किया गया। इसी प्रकार विगत 22 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 25 प्रकरणों में 1986 कट्टा 797.4 क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।जानकारी के अनुसार विगत 22 दिवस में कुल 22 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 03 मामलों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 1986 कट्टा धान कुल 797.4 कि्ंवटल कुल कीमती 24 लाख 71 हजार 940 हजार रूपये जप्त किया गया है।
देखे वीडियो
Post a Comment