माकड़ी - कोंडागांव जिले के विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसापाल में आठ दिवसीय पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दुसरा वर्ष को शितला माता मैदान में
22 जनवरी को किया गया जिसमें सर्वप्रथम मैदान में जनप्रतिनिधिओ के द्वारा खेल मैदान परिसर में पुजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया जिसमें उद्घाटन मैच पुसापाल और भीरागांव के मध्य खेला गया जिसमें पुसापाल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 4 ओवरों में 68 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें लक्ष्य का पीछा करते हुए भीरागांव की टीम 3 ओवरों में लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जनपद सदस्य हेमलता मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन में जरूरी है और इस तरह का खेल हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए इससे देखकर आने वाले युवा भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 16551 रू और द्वितीय पुरस्कार 8551 रू और एंट्री फीस 750 रु निर्धारित किया गया है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य
हेमलता मरकाम, अध्यक्षता ललिता मरकाम सरपंच पुसापाल
मुकेश पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष माकड़ी, और क्रिकेट समिति के अध्यक्ष राजकुमार नेताम, उपाध्यक्ष सुनील शोरी, सचिव सुबेलाल मरकाम, कोषाध्यक्ष सुबेलाल शोरी और बड़ी संख्या में और समस्त पंचगण और क्रिकेट समिति के सदस्य और ग्रामवासी मौजूद रहे
Post a Comment