खबर बाज न्यूज़

बदलाव मनरेगा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क अभियान तेज़



केंद्र में बैठी व छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा क़ानून में किए जा रहे बदलाव को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रोश में नजर आ रही है पिछले दिनों अमरावती,बीजापुर में कांग्रेस कमेटी माकड़ी अध्यक्ष गौतम साहू के उपस्थिति पर रैली जनसंपर्क के माध्यम से गांव गांव तक पहुंच किसान मजदूर ग्रामीणों से रूबरू हो कर आंदोलन के बारे में विस्तार से जानकारी बता रहें हैं ।माकड़ी ब्लाक के सभी गांवों में मण्डल स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से गांव गांव पहुंचने की योजना बना कर ब्लाक कांग्रेस कमेटी माकड़ी के नेतृत्व में यह जनसंपर्क कार्यक्रम आहूत किया गया है जिसकी शुरुआत माकड़ी ब्लाक के बीजापुर मंडल से की गई है उसके बाद पद यात्रा करते हुए तीसरे दिन रांधना मण्डल क्षेत्र अंतर्गत पहुंच कर जन जन तक मल्लिकाअर्जुनखड़गे के संदेश को पहुंचाने की कार्य कर रहे हैं । मनरेगा बंद होने से मजदूरों को होने नुकसान को बता रहे हैं । लुभा से रांधना 10 किलोमीटर पहुंची गली गली घूम कर कांग्रेसियों ने पामलेट बांटा वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बिरस प्रसाद साहू ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम रथ जो बनाई गई है उस गाड़ी के सामने खड़े होकर जनता को विस्तार से बताया कि भाजपा किस तरीके से जनता के हितों को नजरअंदाज कर रही है। यूपीए सरकार के द्वारान मजदूरों के हित में बनाए गए । मनरेगा क़ानून को खत्म करने जा रही है।

मनरेगा बचाव संग्राम पद यात्रा कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव बिरस साहू, पूर्व सरपंच मनीमरकाम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संग्राम मरकाम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र राठौर, युवा कांग्रेस कमेटी माकड़ी ब्लाक प्रमुख ललित शोरी, मण्डल अध्यक्ष रांधना वाडे राम शोरी मण्डल अध्यक्ष हीरापुर लखु पोयाम, अँधारू नेताम, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोकुल प्रधान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकाश महाजन, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर ब्रह्मा मरकाम,सरपंच दुर्योधन ध्रुव, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी माकड़ी अध्यक्ष शंकर मंडावी, संजय नेताम, कुलदीप नेताम, बालसिंह मंडावी, सूबेलाल पांडे,सुकमन मरकाम, जैमन मरकाम,राजा शोरी, मुकेश शोरी, सोमनाथ नेताम, दया राम नेताम, सुखनाथ शोरी,मोहरदेव शोरी, सियाराम नेताम, अमित मरकाम, मेघनाथ मंडावी, अनिलाल नेताम, सुखमन नेताम, दसरीबाई नेताम,अनीता मरकाम,हेमलता मरकाम, लखन नाग, घड़वा मरकाम, दिना नेताम, रघु मरकाम, पीला राम मरकाम, सगराम मरकाम, ईश्वर मरकाम, लखु शोरी सहित अधिक संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post