जगदलपुर
बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हो गई है बता दें माता को चढ़ाए सोने के कई आभूषणों को चोर ने पार कर दिया बताया जा रहा है कि देर रात मंदिर के पीछे दरवाजे को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुआ और मां दंतेश्वरी की मूर्ति में चढ़ाए गए सोने चांदी के हार को पार कर दिया साथ ही मंदिर के अंदर काली मां के मूर्ति के गले से सोने के हार भी गायब कर दिया है। इसके अलावा कई छोटी छोटी पीतल की मूर्ति भी चोरी हो गया है वंही जैसे ही चोरी की घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और मां दंतेश्वरी जो जन जन की देवी है उनके मंदिर में चोरी की वारदात के बाद कई सवाल भी उठ खड़े हो गए हैं। मंदिर की सुरक्षा पर भी लोगो का आक्रोश देखा जा रहा है वही इधर मंदिर में हुई चोरी को लेकर जिले के अफसर और टेंपल कमेटी के लोग मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है वंही सीसीटीवी केमरे में चोर भी कैद हो गया है वंही मामंले को लेकर पुलिस व फॉरेसिंक की टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मंदिर में कितने की चोरी हुई उसकी भी पड़ताल की जा रही है।
देखें वीडियो
Post a Comment