गरियाबंद ब्रेकिंग–
नक्सल प्रभावित जंगल व पहाडी क्षेत्र के 02 अलग-अलग
जगहों पर नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए 01 नग 303 रायफल पुलिस बल से लूटा गया एवं 01 नग देशी पिस्टल सहित अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद...
जिला पुलिस बल ई-30 ऑपरेशन, सीएएफ, सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की कार्यवाही...
एक नग 303 रायफल पुलिस बल से लूटा गया, 01 नग देशी पिस्टल, 12 बोर 31 राउंड, डेटोनेटर 43 नग, 8 एमएम. कारतूश 48 नग, सौर प्लेट 02 नग, मल्टीमीटर 01 नग, वाकीटाकी 02 नग, इवेंटर 01 नग एवं दैनिक उपयोगी सामाग्रियों को जप्त किया गया...
धमतरी -गरियाबंद - नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से 02 अलग-अलग क्षेत्र थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम कुकरार एवं थाना पीपरछेडी अंतर्गत ग्राम कामरभौदी के पहाड़ी / जंगल क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री को छुपाया हुआ था।
Post a Comment