खबर बाज न्यूज़

वार्षिक उत्सव का आयोजन एवं मगरलोड–सिंगपुर में गुरु–शिष्य आत्मीय मिलन

 
मगरलोड-सिंगपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय सिंगपुर के तत्वावधान में गुरु–शिष्य आत्मीय मिलन समारोह एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। 

विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, ग्रामीणजन एवं विद्यालय के भूतपूर्व छात्र-छात्राएं, जो वर्तमान में विभिन्न नौकरियों, व्यवसायों एवं अन्य कार्यों से जुड़े हुए हैं, समारोह में शामिल हुए।विद्यालय का शैक्षणिक स्तर निरंतर उन्नत हो रहा है। भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन कर उनकी पुरानी यादों को ताजा करना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आपसी संवाद के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post