खबर बाज न्यूज़

अटूट विश्वास और आशीर्वाद के साथ एक साल सफल कार्यकाल पूर्ण



आज मुझे जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए एक वर्ष पूर्ण हो गया है। यह एक वर्ष जिला पंचायत धमतरी के क्षेत्र क्र. 12 नगरी की देवतुल्य जनता के अटूट विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है।

आप सभी के स्नेह और पार्टी नेतृत्व के भरोसे से ही मुझे अध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

आपने मेरे सेवा भाव पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मैं क्षेत्र की समस्त जनता और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आजीवन ऋणी रहूँगा।

आने वाले वर्षों में भी आपके विश्वास की डोर अटूट रहे और विकास की धारा निरंतर बहती रहे — इसी संकल्प के साथ आपके मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post