धमतरी -
धमतरी पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना कासफलतापूर्वक खुलासा किया है।बता दें प्रार्थी नुपेन्द्र मगेन्द्र (उम्र 23 वर्ष) निवासी शांति चौक, सोरिद नगर, धमतरी द्वारा 16 मार्च 2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 14 मार्च को अपने परिजनों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने घर एवं दुकान बंद कर ग्राम सेमरा सी गए थे। वापस परिवाज द्वारा देखने पर पता चला कि दुकान का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर रखे सोने के जेवर एवं नगदी रकम चोरी हो चुकी है। चोरी गए सामान में सोने का हार,मंगलसूत्र,अंगूठी, कान के जेवर एवं लगभग 60 हजार रूपये नगद सहित कुल 2 लाख 27 हजार रूपये मूल्य की संपत्ति शामिल थी।
पुलिस द्वारा सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई और पतासाजी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को शांति कॉलोनी चौक के पास घूमता देखा गया जिसके बाद धमतरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध से पूछताछ किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चेतन देवांगन बताया जिसको कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना की रात दुकान में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी द्वारा चोरी किए गए जेवर अपनी माँ के पास रखने एवं चोरी की रकम का उपयोग व्यक्तिगत खर्च एवं मोबाइल खरीदने में करना बताया गया।पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर से सोने के जेवर (हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के जेवर)
3 हजार पांच सौ रूपये नगद चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।जांच में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की भी संलिप्तता पाई गई।जहां आरोपीगण चेतन देवांगन पिता स्व० देवानंद देवांगन उम्र 20 वर्ष, लक्ष्मीकान्त देवांगन पिता स्व० देवानंद देवांगन उम्र 25 वर्ष, टिकेश्वरी देवांगन पति स्व. देवानंद देवांगन उम्र 40 वर्ष,तीनों साकिन शांति चौक सोरिद वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी के निवासी हैं।सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
देखे वीडियो
Post a Comment