खबर बाज न्यूज़

थाना छिंदगढ़ जिला सुकमा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

सुकमा - जिला सुकमा अंतर्गत सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह (भा. पु. से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा. पु. से.) के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा परमेश्वर तिलकवार के पर्यवेक्षण में थाना छिंदगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 23.03. 2026 को मुखबीर सूचना पर आरोपी अनीश कुमार पोंदी पिता पोंदी राजू उम्र 26 वर्ष निवासी सुकमा देवी चौक पटनमपारा थाना कोतवाली सुकमा जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसके कब्जे से 04 पेटी सिंबा कंपनी का बीयर कुल 48 बाटल प्रत्येक में 650 एम.एल. भरा हुआ कुल 31200 एम.एल. कीमती 9,600 रूपए, 03 पेटी गोल्डन गोवा कंपनी का पौवा कुल 144 पौवा प्रत्येक में 180 एम.एल. भरा हुआ कुल जुमला 25920 एम.एल. कीमती 17,280 रुपए । कुल जुमला अंग्रेजी शराब 57120 एम.एल.।दोनों अंग्रेजी शराब का कीमत 26880 रुपए एवं अंग्रेजी शराब परिवहन में प्रयुक्त एक काले रंग का बिना नंबर स्कॉर्पियो वाहन कीमती लगभग 15 लाख रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है , मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी कायम कर थाना में असल नंबरी अपराध क्रमांक 21/ 2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तार करने योग्य पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 23 3.2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह,सउनि. अनंत ज्ञानी मेश्राम, वीर सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक 360 आसमान मांझी,प्रधान आरक्षक 82 मड़कामी गंगा, आरक्षक क्रमांक 501 षरिश नाग, 590 अजय सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 1060 देवसन, महिला आरक्षक 288 सरोज सिंह, महिला आरक्षक 1185 नीलम मरकाम का विशेष योगदान रहा।
देखें वीडियो


Post a Comment

Previous Post Next Post