जांजगीर चांपा
पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासनगर गांव में मामूली विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमांशु किराना स्टोर के पास गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। इसी दौरान रिटायर्ड आर्मी के पूर्व हवलदार गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी।
गोली युवक के जांघ में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास भारतीय सेना के सिग्नल कोर में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Post a Comment