धमतरी - सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से मोबाइल क्रेच अंतर्गत लइका घर में दर्ज चिन्हांकित विशेष बच्चो का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आयोजित किया गया। इस कैंप में शिशु रोग विशेषज्ञ एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ जे पी दीवान के द्वारा चिन्हांकित सभी 74 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में 15 कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र रेफर किया गया वहीं 01 जन्मजात हृदय रोग के केस का फॉलोअप किया गया जो चिरायु टीम के द्वारा पूर्व आइडेंटिड् था व 61 बच्चो का रक्त परीक्षण किया गया जिसमें हीमोग्लोबिन टेस्ट में 06 ऐसे बच्चे थे जिनका एचबी 7 ग्राम से कम था जिसमे से 02 को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सलाह दी गयी।51 बच्चो का एचबी 7 से 11 ग्राम के मध्य था केवल 01 बच्चे का एक बी 11 ग्राम से ऊपर था l इस दरम्यान अनीमिया के लिए चिन्हांकित सभी 60 बच्चों का मौके पर उपचार कर उनके पालकों की काउंसलिंग की गई 11 बच्चो का आर बी एस टेस्ट किया गया सभी सामान्य थे 15 बच्चो का सिकलिंग टेस्ट किया गया जो सामान्य थे l
शिविर में डॉ डी ऐन सोम बीएमओ नगरी ने बताया कि चिन्हाकिंत सभी बच्चों को उपचार प्रदान किया गया है एवं उनका महिला बाल विकास विभाग और मोबाइल क्रेच के साथ मिलकर नियमित फोल्लोअप करेंगे,जिनको रक्त चढ़ाने की जरूरत है उन्हें निशुल्क रक्त चढ़ाएंगे , हितेंद्र कुमार साहू बी पी एम नगरी ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग और लइका घर संचालक टीम के साथ भविष्य में ऐसे शिविर ब्लॉक के अलग अलग ग्रामो में कराए जाएंगे , अंत मे शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ जे पी दीवान ने बताया कि अधिकांश केस कुपोषण के थे जिसका मुख्य कारण सही समय पर पोषक खाद्य पदार्थो का बच्चों को नही मिलना है ,यदि घरेलू खाने को ही स्वादिष्ट बनाकर खिलाये तो बच्चे बाहर के पैकेट वाले खाने को छोड़कर आसानी से घर मे बने खाने को खायेंगे इसके लिए पालकों को भी जागरूक होना होगा l
इस शिविर में चिरायु टीम के चिकित्सक डॉ अखिल चंद्राकर, डॉ शमा खान और अन्य सभी स्टाफ के साथ साथ मोबाइल क्रेच के सभी सहयोगियों के विशेष सहयोग रहा l
Post a Comment