खबर बाज न्यूज़

सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के पदाधिकारियों व साथियों द्वारा दिवंगत प्रधान पाठक परिवार के प्रति किया गया संवेदना अर्पित


सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के पदाधिकारियों व साथियों द्वारा दिवंगत प्रधान पाठक स्व. नरेंद्र सोनसाठ जी के घर पहुंच कर उनके परिवार के प्रति संवेदना अर्पित किया गया। राजेन्द्र वर्मा प्रांतीय महामंत्री, गजानंद सोन जिला कार्यकारणी,सचिव गोविंद निषाद एवं अनिल साहू अंकेक्षक के द्वारा बताया गया कि हमारे संगठन के द्वारा विगत कई वर्षों से दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवार को उनके निज निवास स्थान पहुंचकर संवेदना पुष्प राशि प्रदान किया जाता है । 

इसी क्रम में आज स्वर्गीय नरेन्द्र सोनसाठ के निज निवास स्थान कूॅपपारा, सांकरा में पहुंचकर सर्व प्रथम उनके तैल्य चित्र पर पूजन व माल्यार्पण करके उनकी धर्मपत्नी भागबती साहू, बेटी नमिता साहू और माया साहू, साला संतोष साहू को संगठन की ओर से साल,श्रीफल एवं 76हजार रूपये का चेक अर्पित करते हुए संवेदना पुष्प राशि प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष ममता प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशिकला बैरागी, चन्द्रकला नवरंगे प्रवक्ता,चंपेश्वर साहू कोषाध्यक्ष,भरत ठगेल उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य बसंत साहू, सुजीत देवांगन,हरीश निर्मलकर के द्वारा दिवंगत शिक्षक साथी के परिवार को संवेदना पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि संगठन से जुड़े शिक्षक साथी के परिवार को हर संभव उचित सामाजिक व आर्थिक सहयोग के लिए संगठन सदैव तैयार रहता है।

संगठन "जीवन के साथ भी व जीवन के बाद भी" सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर बिंदिया साहू, राजाराम पुजारी, रोहित साहू गजराज ओटी एवं उपस्थित सहायक शिक्षक,शिक्षको द्वारा भी बारी बारी से संवेदना अर्पित किया गया। संगठन की ओर से उनके परिवार में अनुकंपा नियुक्त, अवकाश नकदीकरण, समूह बीमा राशि हेतु संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया गया। भागबती साहू ने संगठन के इस प्रयास के लिए संगठन के सभी साथियों को धन्यवाद दिया।

संगठन को संवेदना पुष्प राशि एकत्रित करने में संकुल अध्यक्षों खेमराज साहू, राजकुमार मरकाम, कुमारी साहू,थानेश्वर गौर,मेहत्तर महिपाल,आसूलाल कश्यप, कृष्ण कुमार मंडावी, संजय सोनवानी , हुलाश सूर्याकर ,खिलावन साहू , दुष्यंत साहू, चन्द्रहास सिन्हा, नरेंद्र साहू, आदि सभी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। ममता प्रजापति ने सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में, व सहयोग राशि प्रदान करने वाले समस्त साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post