धमतरी - पुलिस लाईन रूद्री में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, महापौर नगर निगम रामू रोहरा और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा द्वारा हरी झंडी दिखाकर हाईटेक डायल-112 एवं ईआरवी (Emergency Response Vehicle) वाहनों को जिले के निर्धारित थाना क्षेत्रों हेतु रवाना किया गया।
कार्यक्रम में जिले को प्राप्त कुल 12 नए हाईटेक डायल-112 ईआरवी वाहनों के संचालन, रिस्पांस सिस्टम, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही, घटनास्थल तक शीघ्र पहुंच, तकनीकी समन्वय एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
जिले के 10 थाना क्षेत्रों एवं एक डायल 112 आफिस में ये ईआरवी वाहन 24 घंटे सक्रिय रूप से तैनात रहेंगे जिससे सड़क दुर्घटना, महिला संबंधी अपराध, विवाद, मारपीट, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य आपात परिस्थितियों में नागरिकों को तत्काल एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
Post a Comment