खबर बाज न्यूज़

पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद बना कारण

खबरबाज न्यूज
सुकमा। दोरनापाल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

सुकमा पुलिस की कार्यवाही के अनुसार 2 अगस्त को ग्राम डुब्बाटोटा, बोड़ींगपारा में आरोपी पुनेम मल्ला, 30 वर्ष ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपने पिता पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही दोरनापाल पुलिस मौके पर पहुंची। थाना दोरनापाल में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन और गवाहों के बयान दर्ज किए।

विवेचना के आधार पर आरोपी पुनेम मल्ला को 3 अगस्त शाम 5:10 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post