खबर बाज न्यूज़

ब्लैकमेल कर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना हड़पा:सरकंडा पुलिस ने किया 4 आरोपी गिरफ्तार

खबरबाज न्यूज
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में डराने-धमकाने और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये तथा सोने के जेवर हड़पने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 2 आरोपी अभी फरार हैं।

पूरा मामला
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता स्वास्थ्य कारणों से अपना घरेलू काम, बैंक लेन-देन और लॉकर की चाबी अपनी नातिन को सौंपे हुए थे। आरोप है कि जनवरी 2025 से आयुष यादव और उसके साथियों ने नातिन व परिवार के बच्चों को जान से मारने और एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर डराया।

इसी डर का फायदा उठाकर आरोपियों ने SBI और सहकारी बैंक खातों से ATM व PhonePe के जरिए किश्तों में करीब 14.50 लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही R.R. रिसॉर्ट के पास बुलाकर लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के जेवर भी हड़प लिए। जेवरों में हार, चेन, अंगूठी, झुमके और टीका शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. आयुष यादव, 22 वर्ष - मोपका विवेकानंद नगर, सरकंडा


2. आदर्श शर्मा, 19 वर्ष - दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, सरकंडा


3. प्रिंस साहू, 18 वर्ष 3 माह - दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, सरकंडा


4. आदित्य पांडे, 19 वर्ष - बजरंग चौक के पीछे, आर.के. नगर, सरकंडा



जब्ती: 
₹40,000 नगद, सोने जैसी पीली धातु की 2 अंगूठियां, 1 चेन, मोबाइल फोन और ठगी की रकम से खरीदी गई एक्टिवा।

पुलिस ने 2 अगस्त को सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

2 आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
---

नोट: यह जानकारी पुलिस प्रेस नोट पर आधारित है। आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post