खबरबाज न्यूज
सुकमा। सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के जवानों ने सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए हैं।
सीआरपीएफ डीआईजी राजेश पांडेय और कमांडेंट प्रेमजीत सिंह के निर्देश पर सर्च ऑपरेशन पर निकली 50वीं बटालियन की टीम को भेज्जी क्षेत्र के बोदराजपदर जंगलों में सफलता मिली।
जवानों ने जंगल में छिपाकर रखी 1 बोल्ट एक्शन राइफल और 47 नग जिंदा कारतूस बरामद किए। सुरक्षा बलों का मानना है कि नक्सली इन हथियारों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए करने वाले थे।
Post a Comment