खबर बाज न्यूज़

विश्व आदिवासी दिवस पर स्वच्छता का संदेश, मंडी प्रांगण में चला विशेष सफाई अभियान

धमतरी/नगरी - विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को सर्व आदिवासी समाज द्वारा उत्साह और गौरव के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में नगरी नगर पंचायत के मंडी प्रांगण में सिहावा क्षेत्र के आदिवासी भाइयों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कार्यक्रम को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत नगरी के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंडी प्रांगण और आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिसर की सफाई कर कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप दिया गया।

अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा के साथ पार्षद राजा पवार, देवचरण ध्रुव, मिकी गुप्ता, नरेश पटेल, चेलेश्वरी साहू, जयंती टुकेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, अंबिका ध्रुव, शंकरदेव, एल्डरमैन दुर्गा प्रजापति, गौरव तिवारी सहित कर्मचारी गणेश प्रजापति, दुर्गेश साहू, राजेंद्र साहू, पुष्कर पाटील, कमल नारायण सिन्हा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि "स्वच्छ नगरी — सुंदर नगरी, स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी" के संकल्प के साथ हम आदिवासी संस्कृति और गौरव को सम्मान देने के साथ ही स्वच्छता का संदेश भी दे रहे हैं।

विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम 9 अगस्त को मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post