खबर बाज न्यूज़

सुकमा में नक्सली डम्प ध्वस्त, हथियार और IED बरामद


सुकमा। जिले के चिन्नाबोड़केल के जंगल में पुलिस और CRPF ने नक्सलियों के डम्प पर बड़ी कार्रवाई की है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी जंगल में नक्सलियों का डम्प मिला। मौके से भरमार बंदूक, BGL पाइप, डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान जब्त किया गया है।

पुलिस ने डम्प को नष्ट कर दिया है और इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post