सुकमा/कोण्टा - भारत में गाय को "राष्ट्र माता" का संवैधानिक दर्जा देने और देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर "गौ माता राष्ट्रमाता आंदोलन" और "गौ सम्मान आह्वान अभियान" चलाया जा रहा है।
समर्थकों का मानना है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में आस्था का केंद्र और पोषण का आधार है, जिसे माँ का दर्जा मिलना चाहिए।
श्री श्री श्री माणिकेश्वर शिव मंदिर कोंटा प्रांगण से गौ माता की पूजा अर्चना कर बैंड बाजा और आतिशबाजी के मध्य आज दिनांक 27.04.26 को कोंटा तहसील के सैकड़ों गौ भक्तों ने एसडीएम सर को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे हैं।
कोंटा तहसील में विगत 20 दिनों में कुल 8200 हस्ताक्षर करवाया गया है।
Post a Comment